अगर आप ऐसा Life Insurance चाहते हैं जो सरकारी भी हो, भरोसेमंद भी हो और सबसे सस्ता भी हो, तो Postal Life Insurance यानी PLI एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी शुरुआत 1884 में हुई थी, और तब से यह भारत की सबसे पुरानी और विश्वसनीय जीवन बीमा योजनाओं में गिना जाता है। इसे भारतीय डाक विभाग संचालित करता है, इसलिए इसमें निवेश को लेकर किसी तरह की असुरक्षा या जोखिम की आशंका नहीं रहती।
क्यों सस्ता है Postal Life Insurance
PLI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह Non-Profit मॉडल पर काम करता है, इसलिए Premium बेहद कम होता है। इस योजना का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि लोगों को सस्ते और सुरक्षित बीमा का विकल्प देना है। सरकार का संरक्षण होने के कारण Claim Settlement भी सुरक्षित माना जाता है।
Postal Life Insurance (PLI) में कितने प्रकार की पॉलिसी उपलब्ध है?
PLI के अंतर्गत अलग-अलग आवश्यकताओं के लिए कई योजनाएं उपलब्ध हैं:
• Whole Life Assurance
• Endowment Assurance
• Convertible Whole Life Assurance
• Anticipated Endowment Assurance
• Joint Life Assurance
• Children Policy (बाल जीवन बीमा)
हर Plan में Life Cover के साथ-साथ Maturity Benefit भी शामिल रहता है। मतलब यह सिर्फ Life Insurance नहीं है, बल्कि Saving + Protection दोनों का कॉम्बिनेशन है।
सिर्फ 1200 रुपये महीने में 50 लाख Life Insurance Cover कैसे मिलेगा?
बहुत से लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि इतने कम Premium में इतना बड़ा Cover कैसे संभव है। दरअसल Premium इन बातों पर निर्भर करता है:
• आपकी उम्र
• Sum Assured
• चुना गया प्लान
• Premium भुगतान का तरीका
• Policy अवधि
यदि कोई व्यक्ति लगभग 25 से 30 वर्ष की उम्र में Whole Life Assurance Plan लेता है, और Sum Assured ₹50,00,000 चुनता है, तो उसका मासिक Premium करीब ₹1200-₹1500 के बीच आ सकता है। उम्र अधिक होने पर प्रीमियम बढ़ सकता है।जबकि Private Company में इसी Cover के लिए आपका खर्च हर माह लगभग ₹3000 – ₹4000 तक जा सकता है। यही कारण है कि इसे भारत का सबसे सस्ता Life Insurance Cover माना जाता है।
PLI दूसरी कंपनी से क्यों सबसे अलग है?
यह सिर्फ Insurance नहीं है, यह सुरक्षा के साथ स्थिर आय का भरोसा भी देता है।
इसके मुख्य कारण हैं:
• सरकारी बीमा
• Premium बेहद कम
• Claim Settlement भरोसेमंद
• Bonus Regularly मिलता है
• Return भी आकर्षक मिलता है
• Long Term Security
• कम जोखिम
• Transparency
Postal Life Insurance के प्रमुख फायदे
PLI को सरकारी कर्मचारियों में हमेशा पसंद किया गया है, अब आम लोग भी इससे प्रभावित हैं।
महत्वपूर्ण लाभ:
• सबसे सस्ता सरकारी Life Insurance
• हर वर्ष Bonus का लाभ
• Long Term Safe Return
• Income Tax में 80C Benefit
• Claim Settlement प्रक्रिया सरल
• कहीं भी ट्रांसफर सुविधा
• Loan लेने की सुविधा
• Medical Test कई मामलों में नहीं
• Premium payment flexible
• Maturity पर बड़ी राशि
यह सबसे महत्वपूर्ण फायदे में से एक है।
Risk कम + Return अधिक + Premium कम + Cover बड़ा
PLI की Life Insurance Policy कौन ले सकता है?
पहले यह योजना सिर्फ:
• Postal Employees
• Telecom Employees
तक ही सीमित थी। लेकिन अब कई अन्य categories भी कवर हो चुकी हैं (हर क्षेत्र में eligibility अलग हो सकती है, इसलिए local office में पूछना जरूरी है)
PLI Policy लेने की प्रक्रिया
PLI लेना बेहद आसान है।
बस आपको रूबरू जाना होगा:
• Head Post Office या नजदीकी पोस्ट ऑफिस
• PLI Regional Office
इस लिंक से आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट:
• Aadhaar
• PAN
• Age Proof
• Address Proof
• 2 Photos
Form में भरें यह जानकारी:
• Name
• Address
• Nominee
• Sum Assured
• Plan Type
• Premium Mode
जरूरत होने पर Medical भी कराया जा सकता है। पहला Premium जमा करने के बाद Policy Bond मिल जाता है।
किसके लिए जरूरी है यह पॉलिसी
यह पॉलिसी विशेष रूप से जरूरी है:
• Newly married couples
• Young earners
• Government employees
• Stable Insurance seekers
• Family earning person
• Long term secure investors
• Middle-income group
क्योंकि एक छोटी सी राशि में परिवार को बहुत बड़ा वित्तीय सुरक्षा कवच मिलता है।
अगर आप निजी कंपनियों के महंगे Premium से परेशान हैं और किसी सुरक्षित व भरोसेमंद Life Insurance की तलाश में हैं, तो Postal Life Insurance आपके लिए सही विकल्प है।
1200 रुपये हर महीने बचाना मुश्किल नहीं, लेकिन 50 लाख का Life Insurance Cover परिवार के लिए जीवनभर की सुरक्षा है। यही PLI की सबसे बड़ी ताकत है।
Disclaimer
इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। Premium राशि हर व्यक्ति के लिए उम्र, प्लान और Sum Assured के अनुसार अलग हो सकती है। सटीक Premium जानने के लिए अपने नजदीकी Head Post Office में संपर्क करे।






